केडी सिंह ‘बाबू’ हॉकी टूर्नामेंट: तमिलनाडु और हरियाणा की धमाकेदार जीत, राजस्थान ने भी दिखाया दम

Prashant

February 7, 2026

पद्मश्री मोहम्मद शाहिद सिंथेटिक टर्फ हॉकी स्टेडियम में खेली जा रही प्रतियोगिता

एकतरफा हुए मुकाबलों के नाम रही, जहाँ कुछ टीमों ने गोलों की बारिश कर दी

लखनऊ: विजयंत खंड, गोमती नगर स्थित पद्मश्री मोहम्मद शाहिद सिंथेटिक टर्फ हॉकी स्टेडियम में आयोजित 36वीं अखिल भारतीय के.डी. सिंह ‘बाबू’ अंडर-14 प्राइज मनी सब-जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता रोमांचक मोड़ पर पहुँच गई है। शुक्रवार को खेले गए मुकाबलों में खिलाड़ियों के बीच जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

प्रतियोगिता एकतरफा हुए मुकाबलों के नाम रही, जहाँ कुछ टीमों ने गोलों की बारिश कर दी। एस.डी.ए.टी. तमिलनाडु बनाम हॉकी असम: तमिलनाडु ने टूर्नामेंट का सबसे आक्रामक खेल दिखाते हुए असम को 16-0 के भारी अंतर से करारी शिकस्त दी।

एम.एम.एस. हरियाणा बनाम एस.ई. ओआरजी. मणिपुर: हरियाणा की टीम ने शानदार तालमेल दिखाते हुए मणिपुर पर 5-0 से जीत दर्ज की। राजस्थान हॉकी एसोसिएशन बनाम पी.आई.एस. मोहाली: राजस्थान ने मोहाली के डिफेंस को भेदते हुए मैच 7-0 से अपने नाम किया। राउंड ग्लास बनाम फ्लिकर ब्रदर्स: एक कड़े मुकाबले में राउंड ग्लास ने फ्लिकर ब्रदर्स को 2-0 से हराकर अपनी स्थिति मजबूत की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *