गांवों में निर्मित अमृत सरोवरों पर मनाया गया संविधान दिवस

Anoop

November 28, 2025
  • भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए संविधान की प्रस्तावना का सामूहिक पाठ
  • महिलाएं और बच्चे भी सक्रिय रूप से शामिल, प्रदेश भर के अमृत सरोवरों पर उत्साहपूर्ण आयोजन

लखनऊ। उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के निर्देशों के क्रम में प्रदेश की ग्राम पंचायतों में मनरेगा योजनांतर्गत बने अमृत सरोवर स्थलों पर संविधान दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर भारत रत्न बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर को नमन करते हुए स्थानीय समुदाय, सरकारी अधिकारी और अमृत सरोवर उपयोगकर्ता समूह ने सामूहिक रूप से संविधान की प्रस्तावना का पाठ किया।

प्रदेश भर में मनरेगा के तहत अब तक 19 हजार से अधिक अमृत सरोवर बन चुके हैं। आयुक्त, ग्राम्य विकास जी.एस. प्रियदर्शी ने बताया कि तस्वीरों से स्पष्ट है कि बच्चों और महिलाओं ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और जनभागीदारी के साथ कार्यक्रम सफल रहा।

संविधान दिवस 26 नवंबर को वर्ष 1949 में संविधान को अपनाए जाने की याद में हर साल मनाया जाता है, ताकि नागरिकों में संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना बढ़ सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *