18वीं राष्ट्रीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता: उत्तर प्रदेश की 21 सदस्यीय टीम त्रिवेंद्रम रवाना

Prashant

March 24, 2026

केरल के त्रिवेंद्रम में 26 से 29 मार्च तक 18वीं राष्ट्रीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता

उत्तर प्रदेश का दम दिखाने के लिए 21 सदस्यीय टीम घोषित, टीम हुई रवाना

लखनऊ। केरल के त्रिवेंद्रम में 26 से 29 मार्च तक आयोजित होने वाली 18वीं राष्ट्रीय कलारीपयट्टू प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का दम दिखाने के लिए 21 सदस्यीय टीम घोषित कर दी गई है। टीम की रवानगी से पूर्व पारा रोड स्थित आईबीएसए स्पोर्ट्स अकादमी में एक गरिमामयी सम्मान समारोह और किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

प्रवीण गर्ग, महासचिव (कलारीपयट्टू एसोसिएशन, यूपी) ने कहा कि “हमारी टीम पूरी तरह तैयार है और खिलाड़ियों का मनोबल ऊंचा है। हमें पूर्ण विश्वास है कि उत्तर प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी छाप छोड़ेंगे और प्रदेश का गौरव बढ़ाएंगे।”

एसोसिएशन के प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग, उपाध्यक्ष अनुराग मिश्रा, श्याम जी अग्रवाल, जितेंद्र रस्तोगी, विनीत बिसरिया और वैभव कुमार ने खिलाड़ियों को आधिकारिक किट प्रदान की। पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों का माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया और सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर पदक जीतने की शुभकामनाएं दीं।

इन खिलाड़ियों पर रहेगी पदक की जिम्मेदारी:

प्रदेश महासचिव प्रवीण गर्ग ने टीम के खिलाड़ियों की घोषणा करते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व तीन वर्गों में किया जाएगा। सीनियर वर्ग: समीक्षा सिंह चौहान, सनी कुमार, दीपांशी जायसवाल, खुशी चौरसिया (सभी लखनऊ), अनन्या अग्रवाल (सहारनपुर), दीपक सिंह (मेरठ) और फैजल खान (वाराणसी)।

जूनियर वर्ग: अनित्य दीप (हरदोई), उनमानी, वैभव कुमार, अल्तमाश, अजीम अली, आदित्य, वैभव सैनी (सहारनपुर), लकी सिंह गौतम और निखिल रावत (लखनऊ)। सब-जूनियर वर्ग: प्रांशी (लखनऊ), प्रथम यादव (लखीमपुर), वाणी पंवार, सना और संयमी (सहारनपुर)। कोच: मानसी जायसवाल और बुशरा खान टीम के साथ कोच के रूप में रहेंगी।

विभिन्न स्पर्धाओं में दिखाएंगे कौशल

उत्तर प्रदेश के जांबाज खिलाड़ी त्रिवेंद्रम के केंद्रीय स्टेडियम में मैंयपटू, चुबड़कुल, फाइट और हाइकिक की एकल स्पर्धाओं के साथ-साथ लाठी युगल, तलवार ढाल और उर्मि ढाल जैसी रोमांचक टीम स्पर्धाओं में पदक के लिए अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *