मार्शल आर्ट संस्थान वॉरियर्स-दि एकेडमी ऑफ़ मार्शल आर्ट्स ने मारी बाजी
चौक इनडोर स्टेडियम में हुई तृतीय राज्यस्तरीय थाई बॉक्सिंग चैम्पियनशिप
लखनऊ। चौक इनडोर स्टेडियम में हुई तृतीय राज्यस्तरीय थाई बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में लखनऊ टीम का प्रतिनिधित्व करने के लिए मार्शल आर्ट संस्थान वॉरियर्स-दि एकेडमी ऑफ़ मार्शल आर्ट्स, लखनऊ के खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त किया।
एकेडमी की ओर से कुल ग्यारह खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्णपदक (गोल्ड), 2 रजतपदक (सिल्वर) एवं 3 कांस्यपदक (ब्रॉन्ज़) अर्जित किये। वॉरियर्स-दि एकेडमी ऑफ़ मार्शल आर्ट्स के प्रधान प्रशिक्षक पं. धीरज मिश्र ‘शाण्डिल्य’ एवं टीम-प्रबन्धक गौरव यादव ने सक्रिय सहभाग करते हुए सभी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
पं धीरज मिश्र ने बताया कि प्रतियोगिता में आदित्य कुमार, आरोही शाण्डिल्य, सूर्यांश सिंह, प्रत्यूष मोकाती, अश्विका सिंह, आयुष त्रिपाठी ने स्वर्णपदक; दक्ष गुप्ता, रिशान्त यादव ने रजत पदक एवं शिवांश त्रिपाठी, अथर्व सिंह, खुशी कन्नौजिया ने कांस्य पदक अर्जित किये। खिलाड़ियों के साथ आये उनके अभिभावकों ने भी करतल ध्वनि करते हुए उनका मनोबल बढ़ाया।