सीएमएस प्रबन्धक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने की रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से शिष्टाचार भेंट की

Anoop

October 18, 2025

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली में उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की

’विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 26वें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ का औपचारिक आमन्त्रण दिया

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की प्रबन्धक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से नई दिल्ली में उनके सरकारी आवास पर शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रो. किंगडन ने लखनऊ शहर में शिक्षा एवं नागरिक सुविधाओं के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए आभार व्यक्त किया एवं रक्षा क्षेत्र को सुदृढ़ बनाने एवं राष्ट्रीय सुरक्षा के सशक्तीकरण में रक्षामंत्री के उत्कृष्ट नेतृत्व की भूरि-भूरि सराहना की। प्रो. किंगडन ने राजनाथ सिंह को सम्मान स्वरूप पुष्पगुच्छ भेंट किया।

इस अवसर पर प्रो. किंगडन ने राजनाथ सिंह को सिटी मोन्टेसरी स्कूल के लखनऊ में 20 से 23 नवम्बर 2025 तक आयोजित किये जा रहे ’विश्व के मुख्य न्यायाधीशों के 26वें अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन’ का औपचारिक आमन्त्रण दिया और उन्हें इस ऐतिहासिक अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन के बारे में विस्तार से अवगत कराया। भारतीय संविधान के अनुच्छेद 51 पर आधारित यह सम्मेलन विश्व एकता, विश्व शान्ति एवं भावी पीढ़ी के सुरक्षित व सुखमय भविष्य समर्पित है।

रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात के उपरान्त एक अनौपचारिक वार्ता प्रो. किंगडन ने बताया कि रक्षामंत्री से बहुत अच्छी मुलाकात हुई और उन्होंने सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गांधी जी के उत्तम स्वास्थ्य हेतु अपनी शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए सी.एम.एस. संस्थापक स्व. डा. जगदीश गांधी एवं डा. भारती गांधी से अपने लम्बे जुड़ाव का जिक्र किया। राजनाथ सिंह सदैव ही सी.एम.एस. के बड़े प्रशंसक रहे हैं।

 प्रो. किंगडन ने बताया कि रक्षामंत्री ने अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन की अभूतपूर्व सफलता हेतु अपनी हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अन्तर्राष्ट्रीय सम्मेलन में प्रतिभाग हेतु अभी तक 45 देशों के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, संसद के अध्यक्ष, न्यायमंत्री, संसद सदस्य, मुख्य न्यायाधीश, न्यायाधीश व कानूनविदों के लखनऊ पधारने की सहमति प्राप्त हो चुकी है तथापि आने वाले समय में विश्व के कई और देशों से गणमान्य अतिथियों के आगमन की स्वीकृतियां प्राप्त होंगी।

सी.एम.एस. के हेड, कम्युनिकेशन्स ऋषि खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. द्वारा आयोजित किये जाने वाले 26वें अन्तर्राष्ट्रीय मुख्य न्यायाधीश सम्मेलन का प्रथम सत्र 19 नवम्बर को इण्डियन इण्टरनेशनल सेन्टर, नई दिल्ली में होगा। तैयारी के संदर्भ ने सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गांधी किंगडन ने नई दिल्ली की यात्रा की। यात्रा के दौरान प्रो. किंगडन ने देश की कई गणमान्य हस्तियों में ओम बिड़ला, लोकसभा स्पीकर,  रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, शोभा करन्दलाजे, श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री, भारत सरकार एवं राज्यसभा सदस्य माननीय श्री सुधांशु त्रिवेदी आदि से शिष्टाचार भेंट की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *