सिविल डिफेन्स प्रशिक्षण: प्रशिक्षुओं ने राहत और बचाव कौशल का अभ्यास किया

Anoop

December 12, 2025

सिविल डिफेन्स प्रशिक्षण कार्यक्रम, मुख्य अतिथि ज्ञानचन्द्र गुप्ता ने प्रशिक्षुओं को दी शुभकामनाएं

चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र ने आपदा प्रबंधन, फायर सेफ्टी व प्राथमिक उपचार पर दिया जोर

लखनऊ। सिविल डिफेन्स द्वारा संचालित प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच का सफल समापन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में  ज्ञानचन्द्र गुप्ता, सिटी मजिस्ट्रेट, लखनऊ मौजूद रहे। मुख्य अतिथि ज्ञानचंद्र गुप्ता को चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र ने पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। यह प्रशिक्षण लगभग एक सप्ताह तक लगातार चला, जिसमें प्रशिक्षुओं ने आपदा प्रबंधन, फायर सेफ्टी और प्राथमिक उपचार से संबंधित विभिन्न गतिविधियों और प्रदर्शनों का अभ्यास किया। इन गतिविधियों का अवलोकन एलईडी स्क्रीन के माध्यम से मुख्य अतिथि ने किया।

चीफ वार्डन अमरनाथ मिश्र ने कहा कि सिविल डिफेन्स प्रथम रिस्पॉन्डर के रूप में बिना किसी उपकरण के भी राहत एवं बचाव का कार्य करता है। उन्होंने बताया कि किसी दुर्घटना या संकट की स्थिति में घटना का सही मूल्यांकन करना, समस्या की प्रकृति को समझना, राहत पहुँचाने का उचित तरीका और तत्काल 112 हेल्पलाइन पर सटीक सूचना देना अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके अलावा, आसपास की परिस्थितियों, उपलब्ध संसाधनों, संभावित जोखिम और घायल व्यक्तियों की आवश्यकता को समझते हुए ही प्रभावी सहायता प्रदान की जा सकती है।

मुख्य अतिथि ज्ञानचन्द्र गुप्ता ने कहा कि कोविड-19 के दौरान सिविल डिफेन्स के महत्त्वपूर्ण कार्य को उन्होंने निकट से देखा है। हाल में सम्पन्न हुई परीक्षाओं के दौरान भी प्रशिक्षार्थियों की समस्याओं के समाधान में सिविल डिफेन्स ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में सिविल डिफेन्स के स्वयंसेवक लगातार उत्कृष्ट सेवा प्रदान कर रहे हैं, जो राष्ट्र के प्रति सच्ची निष्ठा का परिचायक है। उन्होंने सभी प्रशिक्षुओं को धन्यवाद एवं शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपनियंत्रक रवींद्र कुमार, चीफ वार्डन ऋतुराज रस्तोगी, डीडब्ल्यू नफीस, संजय, जौहर, डीडब्ल्यू एश्वर्या, राम गोपाल, अयाज, संतोष, एडीसी मनोज, ऋषि, मुकेश, ममता, रेखा आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *