व्यापारी एकता का शंखनाद: मुंशीपुलिया व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण संपन्न, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने दिलाई शपथ

Prashant

January 17, 2026

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- ‘व्यापारी समाज की आर्थिक रीढ़’, नितिन जैन बने मुंशीपुलिया व्यापार मंडल के अध्यक्ष

लखनऊ व्यापार मंडल की मुंशीपुलिया इकाई का विस्तार, अभिषेक गुप्ता वरिष्ठ महामंत्री और एस.पी. मिश्रा बने कोषाध्यक्ष

लखनऊ। मुंशीपुलिया चौराहे पर आज मुंशीपुलिया लखनऊ व्यापार मंडल का भव्य शपथ ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री माननीय ब्रजेश पाठक ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने व्यापारियों को संबोधित करते हुए कहा कि व्यापार और उद्योग समाज की आर्थिक रीढ़ हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उत्तर प्रदेश सरकार व्यापारियों के हितों की रक्षा, उनकी सुरक्षा और व्यापार को सुगम बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है ताकि छोटे और मध्यम व्यापारी बिना किसी भय के अपना व्यवसाय कर सकें।

शपथ ग्रहण समारोह में नितिन जैन ने अध्यक्ष, अभिषेक गुप्ता व अनुज सिंह ने वरिष्ठ उपाध्यक्ष और एस.पी. मिश्रा ने कोषाध्यक्ष के रूप में शपथ ली। इसके साथ ही उपाध्यक्ष पद के लिए एस.एस. यादव, ओम प्रकाश सिंह, पी.के. श्रीवास्तव सहित कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों को भी शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम के दौरान ही अयोध्या रोड के पवन सिंह और आदर्श प्रताप सिंह ने लखनऊ व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की, जिन्हें क्रमशः उपाध्यक्ष और संगठन मंत्री नियुक्त किया गया। मंच का कुशल संचालन अरविन्द पाठक द्वारा किया गया। लखनऊ व्यापार मंडल के चेयरमैन राजेन्द्र कुमार अग्रवाल और अध्यक्ष अमरनाथ मिश्र ने कहा कि संगठन व्यापारियों के अधिकार, सम्मान और सुरक्षा की मजबूत आवाज है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम पूरी निष्ठा के साथ व्यापारियों की समस्याओं का समाधान करेगी। समारोह में कोषाध्यक्ष देवेंद्र गुप्ता, युवा अध्यक्ष मनीष गुप्ता, हिमांशु भट्ट और अभिषेक सिंह चौहान सहित भारी संख्या में व्यापारियों की उपस्थिति रही। नवनियुक्त अध्यक्ष नितिन जैन ने संकल्प लिया कि वे संगठन को और अधिक सशक्त बनाकर व्यापारियों के हित में निरंतर कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *