लखनऊ में 7 दिवसीय खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी शुरू; मंत्री राकेश सचान ने किया उद्घाटन

Prashant

February 23, 2026

खादी भवन परिसर में 7 दिवसीय लघु खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी

इस वर्ष खादी उत्पादों की बिक्री में 42 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज


लखनऊ। उत्तर प्रदेश खादी तथा ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा होली के उपलक्ष्य में डालीबाग स्थित खादी भवन परिसर में 7 दिवसीय लघु खादी एवं ग्रामोद्योग प्रदर्शनी का आयोजन किया गया है। प्रदर्शनी का उद्घाटन खादी एवं ग्रामोद्योग मंत्री राकेश सचान ने फीता काटकर किया। यह प्रदर्शनी 20 फरवरी से 26 फरवरी 2026 तक चलेगी।

मंत्री राकेश सचान ने संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार खादी को जन-जन तक पहुँचाने और युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष खादी उत्पादों की बिक्री में 42 प्रतिशत की रिकॉर्ड वृद्धि दर्ज की गई है। खादी महोत्सव-2025 में 160 से अधिक इकाइयों ने 3.20 करोड़ रुपये की बिक्री की, जो खादी के प्रति बढ़ते आकर्षण का प्रमाण है।

प्रदर्शनी के मुख्य आकर्षण

प्रदर्शनी में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए उद्यमियों ने 40 से अधिक स्टॉल लगाए हैं। यहाँ होली के विशेष उत्पादों के साथ-साथ पारंपरिक वस्त्र भी उपलब्ध हैं।  हर्बल गुलाल, पापड़, नमकीन और शहद। रेशमी व सिल्क साड़ियाँ, कुर्ता-पायजामा, चादर, गमछे और हस्तशिल्प आधारित परिधान। आंवला उत्पाद और ग्रामोद्योग आधारित जैविक वस्तुएं। मंत्री ने आम नागरिकों से अपील की कि वे स्थानीय उद्यमियों को प्रोत्साहित करने के लिए भारी संख्या में खादी उत्पादों की खरीदारी करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *