प्रतियोगिता 2 से 11 फरवरी 2026 तक, विजयंत खंड, गोमती नगर, लखनऊ में होगी
प्रतियोगिता के आयोजन के.डी. सिंह ‘बाबू’ मेमोरियल सोसाइटी है
लखनऊ। लखनऊ के गोमती नगर स्थित पद्मश्री मोहम्मद शाहिद एस्ट्रोटर्फ हॉकी स्टेडियम में 36वीं ऑल इंडिया के.डी. सिंह ‘बाबू’ सब-जूनियर बालक (अंडर-14) हॉकी प्रतियोगिता का आगाज होने जा रहा है। खेल प्रेमियों के लिए यह 10 दिनों का रोमांचक सफर होगा।
प्रतियोगिता 2 से 11 फरवरी 2026 तक, विजयंत खंड, गोमती नगर, लखनऊ में होगी। देशभर से चुनी गई 16 टीमें भाग लेंगी। आयोजक के.डी. सिंह ‘बाबू’ मेमोरियल सोसाइटी है। मुख्य प्रायोजक: पी.एन. इंटरनेशनल (करम ग्रुप, लखनऊ) है।
खास आकर्षण: ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट करेंगे उद्घाटन
टूर्नामेंट का उद्घाटन 02 फरवरी 2026 को दोपहर 2:30 बजे होगा। इस अवसर पर भारतीय हॉकी के दिग्गज और 1980 ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता मर्विन फर्नांडिस मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। यह एक प्राइज मनी टूर्नामेंट है, जो न केवल युवा खिलाड़ियों को मंच प्रदान करता है बल्कि उन्हें पेशेवर हॉकी की ओर प्रोत्साहित भी करता है।

