लखनऊ: मां-बेटियों ने इंजीनियर को गला रेत कर मार डाला

Anoop

December 9, 2025
  • आरोपी महिला ने अपनी दोनों बेटियों के साथ मिलकर हत्या की
  • पोस्टमॉर्टम में गले और सीने पर धारदार हथियार के निशान पाए गए

लखनऊ। बीबीडी के सलारगंज इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह की हत्या करने वाली मां और उसकी दो बेटियों को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला ने बताया कि हत्या की वजह उसकी बड़ी बेटी पर सूर्य का अनुचित व्यवहार और छेड़छाड़ थी। डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि रविवार की रात सूर्य ने महिला की बड़ी बेटी को कमरे में बंद कर मारपीट की। इसका विरोध करने पर महिला और उसकी छोटी बेटी ने किसी तरह दरवाजा खोला और बड़ी बेटी को बचाया। इसके बाद महिला ने किचन से चाकू उठाकर सूर्य को फर्श पर गिरा दिया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पाया गया कि सूर्य की गर्दन की नस कट गई थी और सीने पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। मृतक का अंतिम संस्कार भैंसाकुंड में किया गया। पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है, जबकि उसकी दोनों बेटियों को बालिका सुधार गृह भेजा गया। लखनऊ। बीबीडी के सलारगंज इलाके में हुए सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने इंजीनियर सूर्य प्रताप सिंह की हत्या करने वाली मां और उसकी दो बेटियों को गिरफ्तार किया। आरोपी महिला ने बताया कि हत्या की वजह उसकी बड़ी बेटी पर सूर्य का अनुचित व्यवहार और छेड़छाड़ थी।

डीसीपी पूर्वी शशांक सिंह ने बताया कि रविवार की रात सूर्य ने महिला की बड़ी बेटी को कमरे में बंद कर मारपीट की। इसका विरोध करने पर महिला और उसकी छोटी बेटी ने किसी तरह दरवाजा खोला और बड़ी बेटी को बचाया। इसके बाद महिला ने किचन से चाकू उठाकर सूर्य को फर्श पर गिरा दिया और गला रेतकर उसकी हत्या कर दी।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में पाया गया कि सूर्य की गर्दन की नस कट गई थी और सीने पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। मृतक का अंतिम संस्कार भैंसाकुंड में किया गया।पुलिस ने महिला को जेल भेज दिया है, जबकि उसकी दोनों बेटियों को बालिका सुधार गृह भेजा गया। जांच में महिला और बेटियों की भूमिका सामने आई है, लेकिन मृतक के पिता नरेंद्र सिंह का दावा है कि यह हत्या अकेले मां-बेटियों द्वारा नहीं की गई और इसमें किसी और की भी संलिप्तता हो सकती है।

आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि सूर्य दोनों बेटियों को घर से बाहर नहीं निकलने देता था और घर में तीन सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे, जिनका एक्सेस उसके पास था। महिला ने यह भी बताया कि मकान सूर्य के नाम पर था, लेकिन जमीन उसने अपनी रकम से खरीदी थी। डीसीपी ने कहा कि पुलिस सभी एंगल से मामले की जांच कर रही है और आरोपी महिला के मोबाइल फोन की डिटेल भी चेक की जा रही है।

जांच में महिला और बेटियों की भूमिका सामने आई है, लेकिन मृतक के पिता नरेंद्र सिंह का दावा है कि यह हत्या अकेले मां-बेटियों द्वारा नहीं की गई और इसमें किसी और की भी संलिप्तता हो सकती है। आरोपी महिला ने पूछताछ में बताया कि सूर्य दोनों बेटियों को घर से बाहर नहीं निकलने देता था और घर में तीन सीसीटीवी कैमरे लगवा रखे थे, जिनका एक्सेस उसके पास था। महिला ने यह भी बताया कि मकान सूर्य के नाम पर था, लेकिन जमीन उसने अपनी रकम से खरीदी थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *