लखनऊ चिड़ियाघर को मिला नया नेतृत्व: संजय कुमार बिस्वाल ने संभाला निदेशक का कार्यभार

Prashant

January 29, 2026

नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान (लखनऊ चिड़ियाघर) में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ

संजय कुमार  बिस्वाल दक्षिण खीरी वन प्रभाग में वन संरक्षक  के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे

लखनऊ। राजधानी के प्रसिद्ध नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान (लखनऊ चिड़ियाघर) में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा बदलाव हुआ है। भारतीय वन सेवा (IFS) के अधिकारी संजय कुमार बिस्वाल ने आधिकारिक रूप से प्राणि उद्यान के नए निदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण कर लिया है।

बिस्वाल ने पदभार ग्रहण जू की इससे पहले रहीं निदेशक अदिति शर्मा (IFS) के स्थान पर लिया। लखनऊ आने से पहले संजय कुमार  बिस्वाल दक्षिण खीरी वन प्रभाग में वन संरक्षक (Conservator of Forests) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे। वन्यजीव संरक्षण और दर्शकों के अनुभव को बेहतर बनाने के साथ-साथ चिड़ियाघर के आधुनिक स्वरूप को आगे ले जाने की जिम्मेदारी अब उनके कंधों पर होगी। चिड़ियाघर प्रशासन ने नए निदेशक का स्वागत किया और आशा व्यक्त की कि उनके व्यापक अनुभव से प्राणि उद्यान के प्रबंधन और वन्यजीव देखभाल में नई प्रगति होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *