रोजगार मेले में 68 महिलाओं को कंपनियों में मिला रोजगार

Anoop

February 26, 2026

कंपनियों द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया के बाद कुल 68 योग्य महिला अभ्यर्थियों का चयन

क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लालबाग और ए.पी. सेन गर्ल्स डिग्री कॉलेज ने किया आयोजन

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के “हर हाथ को काम” के संकल्प को धरातल पर उतारने के क्रम में आज लखनऊ में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय, लालबाग और ए.पी. सेन गर्ल्स डिग्री कॉलेज की ओर से कॉलेज परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का भव्य आयोजन संपन्न हुआ।

इस मेले में महिला सशक्तिकरण की झलक देखने को मिली, जहाँ विभिन्न क्षेत्रों की कुल 09 प्रतिष्ठित कंपनियों ने प्रतिभाग किया । रोजगार की तलाश में राजधानी की लगभग 157 महिला अभ्यर्थी इस मेले में सम्मिलित हुईं । कंपनियों द्वारा आयोजित चयन प्रक्रिया के बाद कुल 68 योग्य महिला अभ्यर्थियों का चयन कर उन्हें नियुक्ति के अवसर प्रदान किए गए ।

कार्यक्रम के अवसर पर प्रभारी जिला रोजगार सहायता अधिकारी प्रज्ञा त्रिपाठी ने उपस्थित नियोक्ताओं और अभ्यर्थियों का उत्साहवर्धन किया । उन्होंने अपने संबोधन में सरकार की प्राथमिकताओं को रेखांकित करते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ना ही “आत्मनिर्भर भारत” अभियान की असली सफलता है । उन्होंने जोर देकर कहा कि प्रदेश सरकार “हर हाथ को काम” देने के लक्ष्य के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है ।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *