राहुल गांधी की सुरक्षा बढ़ाने के लिए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने गृहमंत्री को पत्र भेजकर की मांग

Anoop

August 22, 2025

यूपी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्रीय गृह मंत्री को पत्र लिखकर की सुरक्षा की मांग

पत्र में उन्होंने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले का हवाला दिया है

लखनऊ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र भेजकर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की सुरक्षा की मांग की है। पत्र में प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा है कि दो दिन पूर्व दिल्ली राज्य की मुख्यमंत्री के साथ एक व्यक्ति ने हाथापाई हुई। उनको व्यक्तिगत रूप से चोट पहुंचाने का प्रयास किया है। मुख्यमंत्री के साथ यह घटना उस समय हुई जब वह जन-सुनवाई कर रही थी।

जन-प्रतिनिधि को राजनीतिक और सामाजिक दायित्व निभाने के लिए जन-सामान्य और समर्थकों से संवाद के लिए हमेशा मौजूद रहना पड़ता है। लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी की व्यक्तिगत सुरक्षा अत्यंत महत्वपूर्ण है। राहुल गांधी कांग्रेस और भारत की राजनीति के सर्वाधिक लोकप्रिय राजनेताओं में से एक हैं।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *