यूपी पुलिस दरोगा भर्ती परीक्षा 2026: मार्च में 4543 पदों के लिए लिखित परीक्षा, 16.50 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी होंगे शामिल

Anoop

December 4, 2025
  • 14 और 15 मार्च 2026 को होगी यूपी एसआई की बड़ी परीक्षा
  • नागरिक पुलिस, पीएसी और विशेष सुरक्षा बल में होगी भर्ती

लखनऊ। उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड ने उपनिरीक्षक (दरोगा) एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती के लिए लिखित परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। बोर्ड के अनुसार यह परीक्षा 14 और 15 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती प्रक्रिया के लिए प्रदेश भर से करीब 16.50 लाख अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था। आवेदन प्रक्रिया 11 सितंबर 2025 तक चली थी।

  • नागरिक पुलिस, पीएसी व विशेष सुरक्षा बल में होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के तहत कुल 4543 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। इनमें नागरिक पुलिस के 4242 उपनिरीक्षक, पीएसी के 135 प्लाटून कमांडर, विशेष सुरक्षा बल के 60 प्लाटून कमांडर तथा बदायूं, लखनऊ और गोरखपुर स्थित पीएसी महिला वाहिनियों के लिए 106 महिला प्लाटून कमांडर के पद शामिल हैं। भर्ती से जुड़ी विस्तृत जानकारी और परीक्षा तिथियों का नोटिफिकेशन अभ्यर्थी यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाकर देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *