प्रदेश सरकार और आईबीएम के बीच दो महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) का आदान-प्रदान हुआ
राज्य सरकार, IIT कानपुर और IBM मिलकर क्वॉण्टम कम्प्यूटिंग की दिशा में कार्य करेंगे
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज लखनऊ में IBM AI GovTech Innovation Centre का भव्य उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रदेश सरकार और आईबीएम के बीच दो महत्वपूर्ण एमओयू (MoU) का आदान-प्रदान किया गया, जो राज्य के डिजिटल परिवर्तन की दिशा में एक बड़ा मील का पत्थर साबित होगा।
समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजनरी नेतृत्व की सराहना की। उन्होंने घोषणा की कि राज्य सरकार लखनऊ को एक ‘एआई सिटी’ (AI City) के रूप में विकसित करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि आईबीएम इस परियोजना में सहयोग करती है, तो प्रदेश इस दिशा में वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बनाएगा।
मुख्यमंत्री ने डीपटेक और भविष्य की तकनीक पर जोर देते हुए कहा कि क्वॉण्टम कम्प्यूटिंग: उत्तर प्रदेश इस क्षेत्र में देश का नेतृत्व करने के लिए तैयार है। राज्य सरकार, IIT कानपुर और IBM मिलकर क्वॉण्टम कम्प्यूटिंग की दिशा में कार्य करेंगे। सेंटर ऑफ एक्सीलेंस: वर्तमान में प्रदेश में विभिन्न क्षेत्रों में 07 सेंटर ऑफ एक्सीलेंस कार्यरत हैं। बजट 2026-27 में रोबोटिक्स और ड्रोन टेक्नोलॉजी के लिए विशेष वित्तीय प्रावधान किए गए हैं। हाल ही में गौतमबुद्धनगर में प्रदेश की पहली सेमीकण्डक्टर यूनिट की आधारशिला रखी गई है।
टेक्नोलॉजी से बदला आम जनजीवन
मुख्यमंत्री ने डेटा और एआई की शक्ति का उदाहरण देते हुए बताया कि कैसे डेटा विश्लेषण के माध्यम से प्रदेश से इन्सेफेलाइटिस जैसी बीमारी को पूरी तरह समाप्त किया गया। उन्होंने शिक्षा क्षेत्र का जिक्र करते हुए कहा कि डेटा की मदद से ही स्कूलों में छात्राओं के ‘ड्रॉप आउट रेट’ को कम करने के लिए प्रभावी कदम उठाए गए।
कार्यक्रम में आईबीएम के चेयरमैन और सीईओ डॉ. अरविंद कृष्णा ने उत्तर प्रदेश के साथ अपने भावनात्मक जुड़ाव को साझा किया। इस अवसर पर आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मणींद्र अग्रवाल और शासन के वरिष्ठ अधिकारी भी उपस्थित रहे।
