मनकामेश्वर वार्ड के प्रेरणा मंदिर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती पर भव्य संगोष्ठी आयोजित

Prashant

January 23, 2026

भाजपा नगर उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने किया माल्यार्पण व कार्यक्रम का शुभारंभ

 वक्ताओं ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जीवन और ‘आजाद हिंद फौज’ पर डाला प्रकाश

लखनऊ: राजधानी के मनकामेश्वर वार्ड स्थित प्रेरणा मंदिर में महान स्वतंत्रता सेनानी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के जन्मदिवस (पराक्रम दिवस) के अवसर पर एक भव्य संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के माध्यम से स्थानीय जनप्रतिनिधियों और भाजपा पदाधिकारियों ने नेताजी के बलिदान और उनके संघर्षमय जीवन को याद किया।

संगोष्ठी का शुभारंभ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि भाजपा नगर उपाध्यक्ष घनश्याम अग्रवाल ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया। पार्षद रणजीत सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। संगोष्ठी के दौरान मुख्य वक्ताओं ने नेताजी के नारों और उनके क्रांतिकारी विचारों पर विस्तार से चर्चा की।

मुख्य वक्ता: घनश्याम अग्रवाल, लक्ष्मी रस्तोगी, विष्णु तिवारी ने युवाओं को नेताजी के पदचिन्हों पर चलने के लिए प्रेरित किया। प्रमुख रूप से उदय सिंह, बृज किशोर द्विवेदी और कृपा शंकर वर्मा ने भी अपने विचार साझा करते हुए बताया कि कैसे नेताजी ने विश्व पटल पर भारत की आजादी की लड़ाई को नई दिशा दी थी।

कार्यक्रम के समापन पर मंडल अध्यक्ष रमन निगम ने संगोष्ठी में आए सभी आगंतुकों, मुख्य अतिथियों और वार्ड के नागरिकों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ही नई पीढ़ी को हमारे महापुरुषों के वास्तविक संघर्षों की जानकारी मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *