भारत की पहली AI-लाइव एक्शन महिला सुपरहीरो फिल्म ‘बिजुरिया’ का पोस्टर जारी

Prashant

February 24, 2026

लखनऊ में हुए कार्यक्रम में फिल्म ‘बिजुरिया’ का आधिकारिक पोस्टर जारी

फिल्म में जानी-मानी अभिनेत्री कंचन अवस्थी मुख्य किरदार निभा रही हैं

लखनऊ। भारतीय सिनेमा में एक नया प्रयोग होने जा रहा है। हाल ही में फिल्म ‘बिजुरिया’ का आधिकारिक पोस्टर जारी किया गया है, जिसे भारत की पहली AI-लाइव एक्शन संयुक्त महिला सुपरहीरो फिल्म बताया जा रहा है। यह फिल्म न केवल मनोरंजन, बल्कि सामाजिक संदेश को भी तकनीक के साथ जोड़कर पेश करेगी। यह जानकारी लखनऊ में हुई एक प्रेसवार्ता में दी गई। इस दौरान इंडियन फिल्म्स अकेडमी के सह-संस्थापक दिनेश सहगल, फिल्म निर्देशक शारिब रजा, कंचन अवस्थी सहित अनेक सिनेमा जगत की हस्तियां मौजूद रहीं।

फिल्म निर्देशक शारिब रजा ने बताया कि ‘बिजुरिया’ की कहानी दिव्या नाम की एक ऐसी लड़की के इर्द-गिर्द घूमती है जो आत्मविश्वास की कमी और डर के साये में जी रही है। उसकी स्थिति उन अनगिनत महिलाओं का प्रतिनिधित्व करती है जो समाज में भेदभाव और उत्पीड़न का सामना करती हैं। कहानी में मोड़ तब आता है जब दिव्या की मुलाकात तेज नाम की एक बहादुर लड़की से होती है।

डियन फिल्म्स अकेडमी के सह-संस्थापक दिनेश सहगल ने कहा कि वैज्ञानिक सोच और साहस के मेल से दिव्या एक अनोखी सुपरहीरो में बदल जाती है। फिल्म यह दिखाएगी कि कैसे वह गुंडों का मुकाबला करती है और महिलाओं की रोजमर्रा की समस्याओं को अपनी शक्तियों से हल करती है। फिल्म में जानी-मानी अभिनेत्री कंचन अवस्थी मुख्य किरदार निभा रही हैं। कंचन को ‘गन वाली दुल्हनिया’, ‘भूत वाली लव स्टोरी’ जैसी फिल्मों और लोकप्रिय टीवी सीरियल ‘अम्मा’ के लिए जाना जाता है। वे ‘यवों साइकिल’ की ब्रांड एम्बेसडर भी हैं।

फिल्म का कर रहे हैं निर्देशन शारिब रजा

 फिल्म का निर्देशन शारिब रजा कर रहे हैं। रजा इससे पहले ‘जी कुत्ता से’ (ऑनर किलिंग पर आधारित) और आगामी पुरस्कार विजेता फिल्म ‘शेम’ का निर्देशन कर चुके हैं।  यह फिल्म ‘फुल फ्रेम फिल्म्स’ और ‘जय श्री माधव क्रिएशन्स’ का एक संयुक्त उद्यम है। निर्माताओं के अनुसार, ‘बिजुरिया’ केवल एक एक्शन फिल्म नहीं है, बल्कि यह नारी प्रधान विषयों का एक अनूठा अन्वेषण है। फिल्म का लक्ष्य केवल महिला दर्शकों तक सीमित रहना नहीं है, बल्कि एक ऐसी वैश्विक कहानी पेश करना है जो हर वर्ग के दर्शकों को पसंद आए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *