भगवान पार्श्वनाथ का स्वर्ण कलशों अभिषेक कर समर्पित किया लाडू

Anoop

July 31, 2025

जैन श्रद्धालुओं ने किया विश्वशांति की कामना से शांतिधारा का पाठ

जैन मंदिरों में 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ का मनाया मोक्षकल्याणक

लखनऊ। जैन धर्म के 23वें तीर्थंकर भगवान पार्श्वनाथ के मोक्षकल्याणक श्रावण शुक्ल सप्तमी के दिन बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। इस दिन भगवान पार्श्वनाथ ने अपने आठों कर्मों की निर्जरा कर झारखंड के पारसनाथ पहाड़ के स्वर्णभद्र कूट से निर्वाण प्राप्त किया । जैन धर्मावलंबियों ने सुबह जैन मंदिरों में कार्यक्रम किए।

 इंदिरा नगर जैन मंदिर में भगवान पार्श्वनाथ को पांडुकशिला पर विराजमान कर 108 स्वर्ण कलशों से भव्य अभिषेक किया गया। विश्वशांति की कामना से शांतिधारा का पाठ हुआ। अरुण कुमार जैन ने सौधर्म इन्द्र बन कर शांतिधारा का सौभाग्य प्राप्त किया। वैभव जैन परिवार ने भगवान को लाडू समर्पित किया। जैन समाज के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया की भगवान को लाडू भेंट कर यह कामना करते हैं कि हे भगवन जिस प्रकार आपने निर्वाण को प्राप्त किया है, उसी प्रकार हमें भी निर्वाण की प्राप्त हो एवं जन्म मरण के दुख से हमें मुक्ति प्राप्त हो । ऋषभ सौरभ शिप्रा अपर्णा सुदीप सहित अनेकों श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्री जैन धर्म प्रवद्र्धनी सभा के अध्यक्ष विनय कुमार जैन कि अध्यक्षता में डालीगंज जैन मन्दिर में भी पूजन अनुष्ठान हुए। सआदतगंज, चौक, गोमतीनगर, आशियाना में श्रद्धा और भक्ति से कार्यक्रम किए गए। डालीगंज में मूलनायक भगवान पाश्र्वनाथ के श्री चरणों में 23 लाडू चढ़ाये गया। 

गोमती नगर महिला मंडल ने मनाया मोक्ष कल्याणक महोत्सव

गोमती नगर विशाल खंड स्थित जैन मंदिर में मंत्री आलोक जैन ने बताया कि आज ही के दिन भगवान को निर्वाण प्राप्त हुआ था। भगवान के अभिषेक एवं पूजन के बाद निर्वाण लाडू चढ़ाया गया। जिसमें महिलाओं ने सुंदर सूंदर निर्वाण लाड़ू बनाकर भगवान को अर्पित किये। मुनि सौरभ सागर के रचित कल्याण मंदिर विधान किया गया। गोमती नगर महिला मंडल की सदस्य अनीता, दीपिका, चंदना, जूली, रश्मि, विभा, अर्चना सपना, अंजली, आरूषी ने भाग लिया। मुख्य शांतिधारा अनीता सुकांत परिवार एवं लोकेश जैन, महावीर गंगवाल ने की। मुख्य लाडू वीणा रचना संदीप जैन परिवार द्वारा चढ़ाया गया। गोमती नगर मंदिर के अध्यक्ष प्रदीप जैन, मंत्री आलोक, संदीप जैन, सुकांत,अमित, विनय कपूर,अरविंद, रचित अग्रवाल, मोना अग्रवाल, जयकुमार,पंडित पीयूष आदि शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *