सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ में झंडारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आजादी का अर्थ राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर झंडारोहण कर सभी प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता का अर्थ राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन है। जब उत्तर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक एक स्वर और एक भाव से अपने उत्तरदायित्व निभाएगा तब ‘विकसित भारत’ का सपना साकार होगा।
उन्होंने कहा कि यह पावन दिवस राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के संघर्ष की अमूल्य देन है, जिन्होंने उत्तर से दक्षिण और पूरब से पश्चिम तक पूरे देश को स्वाधीनता आंदोलन से जोड़ा और सैकड़ों वर्षों की गुलामी से हमें मुक्त कराया। उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि! जय हिंद!
स्वतंत्रता का अर्थ राष्ट्रीय कर्तव्यों का पालन है। जब उत्तर प्रदेश का प्रत्येक नागरिक एक स्वर और एक भाव से अपने उत्तरदायित्व निभाएगा तब ‘विकसित भारत’ का सपना साकार होगा। स्वतंत्रता दिवस का पर्व हर्षोल्लास के साथ पूरे देश में मनाया जा रहा है। जगह-जगह सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है।
किसानों और महिलाओं के लिए योजनाएं
किसानों को समर्पित करते हुए योगी ने कहा कि आज अन्नदाता को उन्नत बीज और मुफ्त बिजली जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं। बाबा भीमराव अंबेडकर पर शोध के लिए एक विशेष योजना शुरू की जाएगी। मिशन शक्ति अभियान को आगे बढ़ाया जा रहा है, और उत्तर प्रदेश पुलिस में महिलाओं की भागीदारी 20% तक बढ़ाई जा रही है। मुख्यमंत्री कृषक आपदा योजना और वन्यजीव संघर्ष में 4 लाख रुपये के अनुदान की घोषणा की गई।