आम जनमानस के सुख समृद्ध की मंगल कामना करते हुए इस पर्व को पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाने की अपील की है
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री जयवीर सिंह ने धनतेरस और दीपावली के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। उन्होंने आम जनमानस के सुख समृद्ध की मंगल कामना करते हुए इस पर्व को पूरी श्रद्धा एवं आस्था के साथ मनाने की अपील की है। एक जारी संदेश में उन्होंने कहा है कि दीपावली हमारी समृद्ध संस्कृति एवं गौरवशाली विरासत का हिस्सा है।
भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने पर अयोध्यावासियों ने पूरे अयोध्या नगरी को दीपों से सजाकर खुशियां जाहिर की थी। उसी को दोबारा अयोध्या में दोहराने के लिए राज्य सरकार 26 लाख से अधिक दीप प्रज्जवलित कर रिकार्ड बनाने जा रही है। जयवीर सिंह ने प्रदेशवासियों के सुख समृद्ध की कामना करते हुए दीपावली के पर्व को सुरक्षित एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने की सलाह दी है।