मैच का लेखा-जोखा: रॉयल्स की चुनौतीपूर्ण बल्लेबाजी
टाइगर्स की जवाबी कार्रवाई और हुई शानदार जीत
लखनऊ। नागरिक सुरक्षा लखनऊ के लोहिया नगर प्रखंड द्वारा शिया पीजी कॉलेज, सीतापुर रोड के मैदान पर एक मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच का आयोजन किया गया। यह मुकाबला लोहिया नगर रॉयल्स और लोहिया नगर टाइगर्स के बीच 12-12 ओवरों का खेला गया, जिसमें टाइगर्स ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से जीत दर्ज की।
टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी लोहिया नगर रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में 137 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से घटना नियंत्रण अधिकारी विमल कुमार वर्मा ने आतिशी बल्लेबाजी करते हुए 58 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। रॉयल्स की पारी की शुरुआत अमर नाथ मिश्रा (चीफ वार्डन) और गुरप्रीत शेट्टी (डिप्टी चीफ वार्डन) ने की, जिनका सामना लोहिया नगर प्रखंड के डिविजनल वार्डन सुनील कुमार तिवारी की गेंदबाजी से हुआ।
138 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी लोहिया नगर टाइगर्स को ओपनर अनुभव द्विवेदी ने तूफानी शुरुआत दिलाई। अनुभव ने मात्र 30 गेंदों में 68 रन कूट डाले। वहीं, आशुतोष मिश्रा ने एक ही ओवर में चार छक्के जड़कर मैच को एकतरफा कर दिया। अंत में ऋतुराज रस्तोगी ने पहली ही गेंद पर चौका लगाकर टीम को 2 ओवर शेष रहते ही जीत दिला दी। मनोज वर्मा (ADC) ने शानदार फील्डिंग और टीम का उत्साहवर्धन कर जीत में अहम भूमिका निभाई।

पुरस्कार वितरण एवं सम्मान
मैच के उपरांत पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। ADC रेखा पांडे द्वारा विजेता टीम के कप्तान नबी हसन को प्रदान की गई। विशिष्ट अतिथि नवल किशोर त्रिपाठी (संपादक, राष्ट्रीय नवल टाइम्स) द्वारा कप्तान आमिर अब्बास को दी गई। मैन ऑफ द मैच: शानदार 68 रनों के लिए अनुभव द्विवेदी को अजीत सिंह (हमराह) द्वारा सम्मानित किया गया। बेस्ट बॉलर: सटीक गेंदबाजी के लिए पंकज पंत को ट्रॉफी प्रदान की गई। आयोजन में मुख्य एवं विशिष्ट अतिथियों को सुनील कुमार तिवारी, डॉ. पंकज कुमार और कमलेश सिंह ने प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। अंपायर की भूमिका अनंत सिंह तोमर और मुनीम पांडे ने बखूबी निभाई।

