नवनिर्माण के 9 वर्ष: सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि का नया मॉडल बना उत्तर प्रदेश

Prashant

March 19, 2026

अर्थव्यवस्था और निवेश: 13 लाख करोड़ से 36 लाख करोड़ का सफर

युवा और रोजगार: 9 लाख युवाओ को मिलीं सरकारी नौकरियां

लखनऊमुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को उत्तर प्रदेश सरकार के ‘नवनिर्माण के 09 वर्ष’ पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने वार्षिक पुस्तक नवनिर्माण के 9 वर्ष’ का विमोचन किया और प्रदेश की सीमाओं पर नवनिर्मित 09 थीमैटिक स्वागत द्वारों का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन में राज्य अब ‘सुरक्षा, सुशासन और समृद्धि’ का वैश्विक मॉडल बन चुका है।

मुख्यमंत्री ने आंकड़ों के जरिए प्रदेश की बदलती तस्वीर पेश की। यूपी की अर्थव्यवस्था 13 लाख करोड़ से बढ़कर 36 लाख करोड़ रुपये हो गई है। प्रति व्यक्ति आय में तीन गुना वृद्धि हुई है। ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति के कारण यूपी निवेश का पसंदीदा गंतव्य बना है। 15 लाख करोड़ की ग्राउंड ब्रेकिंग हो चुकी है और 6 लाख करोड़ का निवेश कतार में है। देश का 55% एक्सप्रेस-वे यूपी में है। जेवर इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन के लिए 28 मार्च को प्रधानमंत्री को आमंत्रित किया गया है।

विगत 9 वर्षों में पारदर्शिता के साथ 09 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई, जिनमें 1.75 लाख बेटियाँ शामिल हैं। मुख्यमंत्री ने बताया कि पहले जहां पुलिस ट्रेनिंग के लिए दूसरे राज्यों पर निर्भर रहना पड़ता था, वहीं अब 60 हजार से अधिक पुलिसकर्मियों की ट्रेनिंग प्रदेश में ही हो रही है।

किसान और महिला कल्याण

कृषि विकास दर 8.5% से बढ़कर 18% हो गई है। गन्ना किसानों को रिकॉर्ड 3,16,800 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया है।1.06 करोड़ निराश्रितों, वृद्धों और दिव्यांगों को मिल रही 12,000 वार्षिक पेंशन में बढ़ोतरी के लिए कैबिनेट जल्द निर्णय लेगी।  मेधावी बेटियों को स्कूटी देने और संस्कृत पढ़ने वाले छात्रों के लिए ‘लॉजिंग-फूडिंग’ की नई योजना शुरू की जाएगी।

नवरात्रि के 09 दिन, 09 विशेष थीम

मुख्यमंत्री ने घोषणा की कि चैत्र नवरात्रि के 09 दिनों तक प्रदेश में 09 अलग-अलग थीमों पर कार्यक्रम आयोजित होंगे। इनमें आगामी विजन पर चर्चा होगी ताकि वर्ष 2029-30 तक उत्तर प्रदेश को 01 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाया जा सके।

अपराध मुक्त प्रदेश का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व यूपी ‘पहचान के संकट’ से जूझ रहा था, लेकिन आज दंगों और कर्फ्यू का भय समाप्त हो गया है। प्रदेश में सभी पर्व और त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाए जा रहे हैं। कार्यक्रम में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, ब्रजेश पाठक और कैबिनेट के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *