लखनऊ परिक्षेत्र से 950 बसों का संचालन किया जाएगा। डिपोवार बसों का आवंटन
बसों का रहेगा हर वक्त रहेगा बैकअप, इमरजेंसी में बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा
लखनऊ। दीपावली और छठ पर्व को देखते हुए परिवहन निगम के लखनऊ परिक्षेत्र से 950 बसें चलाएगा। गुरुवार को डिपो के हिसाब से हर डिपो में बसों का आवंटन हुआ। 105 अतिरिक्त बसों को बैकअप के रूप में रखा गया है। इमरजेंसी में इस बसों को सड़कों पर उतारा जाएगा।
लखनऊ परिक्षेत्र के क्षेत्रीय प्रबंधक आरके त्रिपाठी ने दी। उन्होंने बताया कि पर्वों को देखते हुए परिवहन निगम ने 18 से 30 अक्तूबर तक कर्मचारियों की छुट्टियों को निरस्त कर दिया है। 20 को दीपावली और 28 अक्तूबर को छठ है। उन्होंने आगे बताया कि चारबाग को 120, अवध को 94, कैसरबाग को 276, रायरबेली को 158, हैदरगढ़ को 105, उपनगरीय को 10, बाराबंकी को 107 और आलमबाग को 80 बसों का आवंटन किया गया है।
सभी डिपो में अतिरिक्त बसें भी रहेंगी। लखनऊ से गोरखपुर, दिल्ली, बहराइच, गोंडा, बलरामपुर, कानपुर, आजमगढ़, देहरादून, हरिद्वार, वाराणसी, प्रयागराज रूट पर बसों को चलाया जाएगा। लखनऊ-दिल्ली रूट पर सर्वाधिक 55 बसों को चलाया जाएगा। गोरखपुर रूट पर 44 बसों, आजमगढ़ के लिए 37 बसें चलाई जाएंगी। इसके अलावा अन्य रूटों पर भी अनुमानित भीड़ को देखते हुए बसों का आवंटन किया गया है।
इन नंबरों पर मिलेगी जानकारी
बस अड्डों पर सुबह 6 से दोपहर 2 बजे तक / रात 10 से सुबह 6 बजे तक जानकारी मिल सकेगी। आलमबाग 8726005100, 9452312139, 843330595 / चारबाग 9415757195, 9415007465, 9818412842/ कैसरबाग 9717870021, 9793858053, 9235058537 / अवध अड्डे पर 8726005107 9889490758 9119687393 मोबाइल नंबरों पर जानकारी मिलेगी।