डॉ. अनीता सहगल ‘वसुन्धरा’ दिल्ली में ‘यूनीक वीमेन एचीवर अवार्ड-2026’ से विभूषित

Prashant

March 9, 2026

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित एक भव्य समारोह में

आंध्र प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री  के. पुष्पा लीला ने भेंट कर किया सम्मानित

 

लखनऊ। शहर की वरिष्ठ उद्घोषिका एवं लेखिका डॉ. अनीता सहगल ‘वसुन्धरा’ को ‘यूनीक वीमेन एचीवर अवार्ड-2026’ से नवाजा गया। यह सम्मान उन्हें रेडीशन ब्लू होटल में ‘हाईपेज’ एवं ‘शी इन्सपायर’ के एक भव्य कार्यक्रम में  भेंट कर विभूषित किया गया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस समारोह में आंध्र प्रदेश की पूर्व कैबिनेट मंत्री (सोशल वेलफेयर)  के. पुष्पा लीला ने मुख्य अतिथि के रूप में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि के. पुष्पा लीला ने कहा कि “अनीता सहगल एक ऐसी विलक्षण प्रतिभा हैं, जिन्होंने उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक शिक्षित होने के साथ-साथ बॉलीवुड में भी अपने अभिनय का परचम लहराया है। अपनी लेखनी से चार विश्व रिकॉर्ड बनाना उनकी अद्भुत क्षमता का प्रमाण है। वह आज की महिलाओं के लिए एक सच्ची प्रेरणा स्रोत हैं।”

हाईपेज के सीईओ गौरव गौतम ने बताया कि जब चयन समिति के सामने डॉ. सहगल का प्रोफाइल रखा गया, तो सभी ने एकमत होकर उनके कार्यों की सराहना की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की ऐसी बहुआयामी प्रतिभा को देश की राजधानी में सम्मानित करना हमारे लिए गर्व का विषय है। बॉलीवुड अभिनेत्री, राष्ट्रीय स्तर की उद्घोषिका और सुविख्यात लेखिका डॉ. अनीता सहगल के नाम 04 वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज हैं। उन्हें ‘भारत गौरव’ की उपाधि से भी सम्मानित किया जा चुका है।

इस गरिमामय अवसर पर कई दिग्गज हस्तियां मौजूद रहीं, जिनमें सन्तोष बाग्रोडिआ: पूर्व कोयला मंत्री (भारत सरकार) एवं पूर्व राज्यसभा सांसद। अरूणिमा द्विवेदी: अधिवक्ता, सुप्रीम कोर्ट ऑफ इंडिया। दिनेश कुमार सहगल: सह-संस्थापक, इंडियन फिल्म्स एकादमी एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता, कांग्रेस। निगहत अब्बास: वरिष्ठ नेत्री सहित अनेक कला -साहत्यप्रेमी शामिल रहे।

कार्यक्रम का सफल और प्रवाहमय संचालन अभिनेत्री एवं एंकर कृषिका गुप्ता ने किया।  यह आयोजन विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं के योगदान को रेखांकित करने का एक महत्वपूर्ण मंच साबित हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *