खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय, लखनऊ की ओर से
जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका प्रतियोगिता में दिखीं प्रतिभाएं
लखनऊ। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश एवं क्षेत्रीय खेल कार्यालय, लखनऊ की ओर से जिला स्तरीय जूनियर बालक/बालिका प्रतियोगिताओं के दूसरे दिन जिमनास्टिक, वालीबाल का आयोजन के०डी०सिंह बाबू स्टेडियम परिसर में आयोजित किये गये।
जिमनास्टिक प्रतियोगिता में फ्लोर एक्सरसाइज, वॉल्टिंग टेबल और बैलेंसिंग बीम जैसी स्पर्धाओं में खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया । इस अवसर पर क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी डॉ. अतुल सिन्हा, कार्यक्रम प्रभारी राजेश कुमार गौड़ और नेशनल जजिंग क्वालिफाइड कोच नर्मिता यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे ।
बालक वर्ग: अंडर-06: अव्यांश ने फ्लोर एक्सरसाइज में 5.80 अंक लेकर प्रथम, अंडर-08: धन्व अत्रि 4.00 अंकों के साथ पहले स्थान पर रहे । अंडर-10: दिक्षांत त्यागी ने 3.20 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीता । बालिका वर्ग अंडर- 8 (बैलेंसिंग बीम): एक प्रतिभागी 6.80 अंकों के साथ पहले और श्रेय 6.00 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रहीं।
फ्लोर एक्सरसाइज: यश्वी ने 3.55 अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान पाया । अंडर-10: हिमाद्री 6.10 अंकों के साथ शीर्ष पर रहीं । अंडर-12: रिशिल्लू ने 23.80 अंकों के शानदार स्कोर के साथ प्रथम स्थान प्राप्त किया । अंडर-14: वैभांस तिवारी ने 7.10 अंकों के साथ जीत दर्ज की ।
वॉलीबॉल: बीकेटी की टीम बनी विजेता
वॉलीबॉल प्रतियोगिता का उद्घाटन सुबह हुआ, जिसमें कुल 10 टीमों ने हिस्सा लिया । नॉकआउट आधार पर खेले गए मैचों के बाद फाइनल मुकाबला रोमांचक रहा। सेमीफाइनल: पहला मैच आर्मी पब्लिक स्कूल-3 बनाम के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम और दूसरा बीकेटी बनाम आर्मी पब्लिक स्कूल-2 के बीच हुआ । फाइनल: फाइनल भिड़ंत बीकेटी और के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम के बीच हुई, जिसमें बीकेटी की टीम विजेता घोषित हुई और स्टेडियम की टीम उपविजेता रही ।
तलवारबाजी प्रतियोगिता की तिथि में बदलाव
खेल प्रेमियों और प्रतिभागियों के लिए एक महत्वपूर्ण सूचना भी जारी की गई है। विनय खण्ड स्टेडियम, गोमती नगर में आयोजित होने वाली जूनियर बालक/बालिका तलवारबाजी (Fencing) प्रतियोगिता, जो पहले 10 मार्च को होनी थी, अब 13 मार्च 2026 को आयोजित की जाएगी ।

