घरवालों की डांट से नाराज हो घर से निकली किशोरी, मदद के बहाने होटल ले जाकर युवक ने की दरिंदगी

Anoop

November 3, 2025

डीसीपी ने बताया कि घटना के आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है

किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा, तहरीर पर एफआईआर दर्ज

लखनऊ। लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में स्थित होटल अमन सागर में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। खुर्दही बाजार इलाके में फुफेरी बहन के यहां रह रही किशोरी ;15द्ध रविवार देर रात नाराज होकर घर से निकली थी। रास्ते में किशोरी को अकेला देखकर आरोपी उसे शरण देने के बहाने होटल ले गया और दुष्कर्म किया। 

डीसीपी दक्षिणी निपुण अग्रवाल के मुताबिकए बाराबंकी निवासी किशोरी पांच साल से फुफेरी बहनोई के घर पर रहती है। रविवार को किसी बात को लेकर घरवालों ने उसे फटकार लगाई थी। इससे नाराज होकर किशोरी देर रात करीब एक बजे घर से निकल गई थी। खुर्दही बाजार के पास वहीं का रहने वाला मनोज साहू किशोरी को रास्ते में मिल गया। मनोज कनकहा में म्यूजिक प्रोग्राम करके लौट रहा था। 

मनोज पहले किशोरी को उसके रिश्तेदार के घर तक ले गया। फिर वहां से दोनों होटल अमन सागर चले गए। होटल के कर्मचारियों से मिलीभगत कर मनोज ने कमरा बुक कर लिया। इसके बाद होटल के कमरे में उसने किशोरी से दुष्कर्म किया। सुबह आरोपी होटल से निकल गया। इसके बाद किशोरी ने किसी के फोन से फुफेरी बहन को घटना की जानकारी दी। घरवालों के वहां आने के बाद उसने आपबीती बताई। किशोरी के बहनोई ने डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

हिरासत में आरोपी से पूछताछ

डीसीपी ने बताया कि आरोपी मनोज को हिरासत में ले लिया गया है। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया है। किशोरी के बहनाेई की तहरीर पर मनोज के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा में एफआईआर दर्ज की गई है। वहींए अमन सागर होटल के अज्ञात कर्मचारी पर मिलीभगत और साजिश की धारा में केस दर्ज किया गया है।
सवालों के घेरे में होटल प्रबंधन

इस घटना में अमन सागर होटल प्रबंधन की भूमिका संदेह के घेरे में है। देर रात में युवक के साथ नाबालिग को होटल प्रबंधन ने कमरा उपलब्ध कराया। पीड़ित परिवार ने भी प्रबंधन पर संलिप्तता का आरोप लगाया है। डीसीपी का कहना है कि होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। फुटेज देखने के बाद काफी बातें स्पष्ट हो जाएंगी। होटल के कर्मचारियों से पूछताछ की जाएगी। वारदात में शामिल अन्य लोगों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *