सीएम योगी के प्रयासों से गोरखपुर का रामगढ़ ताल बना देश का बेहतरीन वॉटर स्पोर्ट्स वेन्यू
पहली बार भारतीय महिला रोइंग टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ
गोरखपुर/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रयासों से गोरखपुर का रामगढ़ ताल अब देश के बेहतरीन वाटर स्पोर्ट्स वेन्यू के रूप में उभर चुका है। इसी का परिणाम है कि यहाँ पहली बार भारतीय महिला रोइंग टीम का राष्ट्रीय प्रशिक्षण शिविर शुरू हुआ है।
मिशन एशियाई खेल 2026: यह कैंप जापान में होने वाले 20वें एशियाई खेलों की तैयारियों के लिए आयोजित किया जा रहा है। सुविधाओं का विस्तार: रोइंग फेडरेशन ऑफ इंडिया के अनुसार, रामगढ़ ताल की भौगोलिक स्थितियां अंतरराष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग के लिए बेहद अनुकूल हैं। यहाँ खिलाड़ियों को ओलंपिक स्तर की नौकाएं और आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं।

उद्घाटन: गोरखपुर विकास प्राधिकरण के सचिव पुष्पराज सिंह ने दीप प्रज्वलित कर और हरी झंडी दिखाकर शिविर का शुभारंभ किया। इस कैंप में हरियाणा, केरल, मध्य प्रदेश और ओडिशा समेत देशभर की चुनिंदा महिला खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं।

