एसबीआई कप लखनऊ मीडिया क्रिकेट लीग का फिक्सचर ड्रा 10 दिसंबर को

Prashant

December 9, 2025
  • 13 से 19 दिसंबर तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम में होंगे सभी मुकाबले 
  • 8 टीमें लेंगी हिस्सा, एलएसजेए के सचिव एसएम अरशद ने दी जानकारी

लखनऊ। पत्रकारों के बीच प्रतिस्पर्धी क्रिकेट की रोमांचक दास्तां एक बार फिर दोहराने को तैयार है। लखनऊ स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट एसोसिएशन (एलएसजेए) के तत्वावधान में आयोजित होने वाली एसबीआई कप लखनऊ मीडिया प्रीमियर लीग 2025 का फिक्सचर ड्रा 10 दिसंबर को दोपहर 2 बजे केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित लीग में विभिन्न प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया संस्थानों से जुड़े पत्रकार हिस्सा लेंगे। टूर्नामेंट का आयोजन 13 से 19 दिसंबर तक केडी सिंह बाबू स्टेडियम में किया जाएगा।

एलएसजेए के सचिव एसएम अरशद ने बताया कि इस भव्य आयोजन के लिए बड़े स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं। उन्होंने जानकारी दी कि इस बार लीग में कुल आठ टीमों ने अपनी भागीदारी की पुष्टि की है, जिनमें गत विजेता इलेक्ट्रॉनिक मीडिया इलेवन और उपविजेता टाइम्स ऑफ इंडिया की टीम भी शामिल है।

उन्होंने यह भी बताया कि लीग का फाइनल मुकाबला 19 दिसंबर को शाम 4 बजे से फ्लड लाइट में दिन-रात्रि प्रारूप में खेला जाएगा। पिछले सत्र का फाइनल भी फ्लड लाइट में आयोजित किया गया था जो बेहद सफल रहा था। उसी सफलता को देखते हुए इस बार भी फाइनल को डे-नाइट प्रारूप में कराने का निर्णय लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *